धामपुर: नहटौर के जरीफपुर चतर गाँव में एक घर में विषैला 'रसेल वाइपर' सांप घुसने से मचा हड़कंप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
Dhampur, Bijnor | May 23, 2026 शनिवार की दोपहर करीब एक बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर के जरीफपुर चतर गाँव में एक घर में विषैला 'रसेल वाइपर' सांप घुसने से हड़कंप मच गया।सर्प मित्र बी. भास्कर को इसकी सूचना दी।बी. भास्कर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया। पहचान करने पर पता चला कि यह 'रसेल वाइपर' प्रजाति का सांप था।