पहाड़ी: गोपालगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई में 6 ठगों को किया गया गिरफ्तार
गोपालगढ़ थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन और 1 एटीएम कार्ड बरामद किया है।पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने कार्रवाई कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है। सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।