रीठी: हल्की बारिश से मौसम में ठंडक रीठी तहसील क्षेत्र में मौसम हुआ सुहाना
Rithi, Katni | Jun 24, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। हल्की बारिश ने उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है। भले ही बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन इससे वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों ने राहत की सांस ली। रीठी तहसील क्षेत्र में आज बुधवार शाम करीब 5 बजे हुई हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।