झालरापाटन: कंवरपुरा गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल
झालावाड़ की कंवरपुरा गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह 10:00 बजे बताया कि गांव का रहने वाला 42 वर्षीय विष्णु प्रसाद अपने खेत से घर जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।