बरौली: देवापुर मोड़ के समीप से उत्पाद टीम ने शराब लदी कार को किया जब्त, 195 लीटर शराब जब्त, शराब तस्कर हुए फरार।
जिले के बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर मोड़ के समीप उत्पाद टीम ने मंगलवार को वाहन जांच के दौरान एक शराब लदी कार को जब्त कर लिया। इस दौरान उत्पाद टीम को देखकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। वही कार के अंदर छुपा कर रखी गई 195 लीटर शराब जब्त किया गया।