नगर निगम ने गुरूवार दोपहर 2:00 बजे विश्वकर्मा चौक के निकट ढमोला सफाई व हरियाली अभियान शुरु किया। महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने ढमोला किनारे पौधारोपण व श्रमदान कर अभियान की शुरुआत की। ढमोला नदी पर स्थित सभी सात पुलों के किनारे घाट की तर्ज पर अस्थायी कच्ची सीढ़िया बनायी जायेंगी और उन पर वृहद वृक्षारोपण किया जायेगा।