बरेली: इज्जतनगर रेल मंडल के लालकुआं यार्ड कार्य के कारण 5-7 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द, कई का रूट और समय बदला
इज्जतनगर मंडल में लालकुआं यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5 से 7 अप्रैल तक कई सवारी व एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त, रि-शिड्यूल और आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों को बीच मार्ग में ही समाप्त या बदले स्टेशन से चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे ने यात्रा से पहले जानकारी लेने की अपील की है।