कटनी ग्रामीण: उमरिया में गूंजा “नंद के आनंद भयो”, श्रीकृष्ण जन्म पर श्रद्धालु झूम उठे
कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया इन दिनों भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा हुआ है। यहां आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन मंगलवार शाम लगभग 6 बजे ऐसा अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की लीला का वर्णन हुआ।