बहराइच: मटेरा मोड़ इलाके के पास सड़क हादसे में घायल पीआरडी जवान की इलाज के दौरान हुई मौत
बहराइच के खैरीघाट क्षेत्र में 15 दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल पीआरडी जवान राम शंकर की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राम शंकर ड्यूटी करके साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मार दी थी। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जाच जारी है।