बलिया: बलिया में हनुमान जयंती पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, भंडारों और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
Ballia, Ballia | Apr 2, 2026 बलिया में हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भंडारों और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, हनुमान जयंती के अवसर पर जिले भर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गुरुवार सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और हनुमान बाहुक का पाठ किया।