राघोगढ़ थाना पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को पकड़ा है। 31 दिसंबर को थाना प्रभारी आनंद कुमार राय ने कहा, 29 दिसंबर 2025 को 19 वर्षीय युवती ने रेप करने, जबरन बाइक पर बैठकर ले जाने का प्रयास और भाई के साथ मारपीट का जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट की। पुलिस ने 30 दिसंबर को आरोपी सतीश भील ग्राम जैसलमेर थाना राघोगढ़ को गिरफ्तार कर 31 दिसंबर को जेल भेजा है।