आरा: काजी टोला मजार के समीप हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को बैक टू बैक चार गोली मारी
Arrah, Bhojpur | Jan 30, 2025 आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के काजी टोला मजार के समीप बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को बदमाशों ने करीब से चार गोली मारी है। एक गोली पेट, प्राइवेट पार्ट, छाती एवं दाहिना जांघ में लगी है। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी वह कोई इलाज के लिए आनन–फानन में आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।