बिल्सी: बिल्सी पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध अफीम के साथ किया गिरफ्तार, अफीम की कीमत ₹20 लाख बताई जा रही
Bilsi, Budaun | Nov 23, 2025 बिल्सी: बदायूं जिले के बिल्सी थाना पुलिस ने मुखबिर की खास सूचना पर बिल्सी थाना क्षेत्र के बांस बरोलिया गांव के पास से एक व्यक्ति को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसे कार्रवाई के बाद जेल भेजा है। बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया मुखबिर की खास सूचना पर बिल्सी पुलिस ने बांस बरौलिया गांव के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।