औरैया पेट्रोल पंप के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार साल और जीजा घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल साल और जीजा को रविवार की रात 9:30 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का पैर फ्रैक्चर होने की वजह से डॉक्टर द्वारा बेहतर इलाज के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया गया।