खातेगांव: नेमावर के सिद्धनाथ घाट पर नर्मदा स्नान करते समय व्यापारी की डूबने से मौत
शुक्रवार दोपहर 12 बजे देवास जिले के नेमावर स्थित सिद्धनाथ घाट पर शुक्रवार सुबह नर्मदा स्नान के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक देवास का निवासी था। घटना से घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान देवास के आवास नगर निवासी गिरीश पिता बाबूलाल तिवारी (55) के रूप में हुई है। वे पिछले 5-6 दिनों से नेमावर में आयोजित नर्मदा पुराण कार्यक्रम