दमयंती नगर: मारा में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, इलाज के दौरान बेटी की भी मौत, तीनों की एक साथ उठी चिताएं
दमोह देहात थाना अंतर्गत आने वाले नरसिंहगढ़ मारा के पास रविवार दोपहर 1 बजे तेज रफ्तार ट्रक चालक के द्वारा बाइक सवारों को टक्कर मार दिए जाने पर पति पत्नी की मौत हो जाने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद बाइक पर ही सवार बेटी को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बेटी आरती पिता कड़ोरी पटेल की भी मौत हो गई। एक साथ 3 चिंताएं उठी।