नागौद: नागौद पुलिस ने 35 हजार की सबमर्सिबल मोटर चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Nagod, Satna | Jun 30, 2026 नागौद थाना पुलिस ने खेत से चोरी हुई सबमर्सिबल मोटर एवं सिंचाई उपकरणों की चोरी का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 35 हजार रुपये मूल्य का चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। ग्राम कचनार निवासी रामचन्द्र मिश्रा ने थाना नागौद में शिकायत दर्ज कराई थी।