आगर के रहने वाले एक 20 वर्षीय प्रवीण ने किसी कारणवश बुधवार रात करीब 10 बजे जहर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आगर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती किया है। चिकित्सकों के मुताबिक युवक की हालत फिलहाल स्थिर है, और उसने किन कारणों के चलते जहर का सेवन किया यह जांच का विषय है।