कैलारस थाना के अपराध क्रमांक 319 वर्ष 2022 में अवैध शराब तस्करी को लेकर मामला दर्ज हुआ था। जिसमे आरोपी आलोक पुत्र कैलाश कुशवाह, शिवम पुत्र कल्लू नाई, संदीप पुत्र उम्मेद सिंह थे। तीनो आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे है, शराब की तस्करी के आरोपियो पर पुलिस अधीक्षक ने 5 - 5 हज़ार का इनाम घोषित किया है। मामले पर 22 दिसंबर को दोपहर 4:00 बजे प्रेस नोट जारी किया है।