करछना: पंवरी बकहिनियां गांव के सामने दो बाईकों में आपस में भिड़ंत होने से एक बाइक चालक की मौत दूसरा बाइक चालक हुआ घायल।
घूरपुर थाना क्षेत्र के पावरी बकहीनियां गांव के सामने शनिवार देर शाम 7 बजे के करीब करछना गौहनिया मार्ग पर दो बाईकों में आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक चालक बुदावा घूरपुर निवासी अमर सिंह पटेल की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक चालक फूल सिंह पटेल निवासी बुदावा घूरपुर घायल हो गया। सूचना होने पर थाना प्रभारी संजीव कुमार चौबे पहुंचे शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।