राजगढ़: पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गुना बाईपास पर की मुलाकात
पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने सोमवार को शाम 5:00 बजे करीब गुना बाईपास ब्यावरा में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।