पुवायां: शाहजहांपुर में महिला से मारपीट, जातिसूचक गालियों का आरोप; कार्रवाई न होने पर थाने पर धरना दिया
शाहजहांपुर में एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दो युवकों ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और विरोध करने पर मारपीट की। घटना 27 मार्च की बताई जा रही है, जब महिला पुवायां गई थी।पीड़िता का कहना है कि वह दो दिन से थाने में शिकायत कर रही थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।