सागर नगर: भगवानगंज में पेयजल पाइपलाइन फूटी, मोबाइल दुकान में घुसा पानी, सूचना के बाद भी 1 घंटे तक सप्लाई नहीं हुई बंद
सागर शहर के भगवानगंज इलाके में शनिवार सुबह करीब 7 बजे पेयजल पाइपलाइन फूट जाने से बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे स्थित सौरभ मोबाइल की दुकान में तेज़ी से पानी भर गया, जिससे दुकान में रखे मोबाइल फोन, टेलीविजन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह खराब हो गए। इस घटना में दुकान संचालक को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।