मुरादाबाद: थाना मुगलपुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल
आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर एसएसपी के आदेश पर जिला बाहर मे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मुगलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ के साथ शाहनवाज को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मुगलपुरा पुलिस ने आरोपी शाहनवाज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहनवाज को जेल भेज दिया।