सोमवार शाम करीब 5:30 बजे चैनपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। बस स्टैंड के पास आधार अपडेट कराकर लौट रही रवीना देवी को एक बाइक ने टक्कर मार दी, वहीं दूसरी घटना में दत्तरा ग्राम निवासी मोहित कुजूर बाइक दुर्घटना में घायल हुए। दोनों को चैनपुर सीएचसी लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को गुमला रेफर किया गया।