गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने बुधवार 11 बजे अपने आवास सैदापुर मे भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होने समानता, न्याय और बंधुता के मूल्यों को अपनाकर समाज और राष्ट्र की सेवा का संकल्प दोहराया। इसके बाद विधायक ने जनता दर्शन किया, क्षेत्रवासियो की समस्याएँ और मांगे सुनी और संबंधित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए।