मधेपुरा: पार्वती साइंस कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम
पार्वती साइंस कॉलेज में मंगलवार को पृथ्वी दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। कॉलेज के सेमिनार हॉल में पर्यावरण संरक्षण : आमजन का सहयोग विषय पर परिचर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. अशोक कुमार ने दीप जलाकर की। उन्होंने 55वें पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण बचाने और धरती की रक्षा पर विस्तार से बात की।