दरभंगा: राघोपुर बखरी में 834 वर्ष पुराने श्रीराम-जानकी मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, योगी बाबा ने दी शक्तिपीठ की जानकारी
जानकी नवमी के पावन अवसर पर 25 अप्रैल को सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा भूमि पूजन कर विधिवत शिलान्यास किया जाएगा। इस संबंध में दरभंगा हवाई अड्डे पर दिल्ली से पहुंचे स्वामी संजीव प्रकाश योगी ने सोमवार की शाम 4 बजे बताया कि काउंसिल सांस्कृतिक विरासतों की रक्षा के लिए संकल्पित है और इसी उद्देश्य से इस परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।