टिकारी: न्यूक्लिक अम्ल संरचनाओं पर शोध हेतु सीयूएसबी के सहायक प्राध्यापक डॉ. सप्तर्षि घोष को एएनआरएफ से 64 लाख रुपये का अनुदान
Tikari, Gaya | Jun 12, 2026 CUSB के डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री के सहायक प्राध्यापक डॉ।सप्तर्षि घोष को भारत सरकार की अनुसंधान नेशनल रिसर्च फ़ाउंडेशन से 64 लाख रुपये का शोध अनुदान प्राप्त हुआ है। यह अनुदान आनुवंशिक रोगों के विरुद्ध चिकित्सीय रणनीतियों के विकास से संबंधित शोध कार्य के लिए दिया गया है। CUSB के कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह तथा कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा ने बधाई दी है।