सदर: प्रयागराज: रोशन बाग में पिकअप की टक्कर से महिला बेहोश, अतिक्रमण बना हादसों की वजह
Sadar, Allahabad | May 18, 2026
रोशन बाग इलाके में तेज रफ्तार पिकअप ऑटो की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला चोट लगने से मौके पर ही बेहोश हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पिकअप ड्राइवर को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोशन बाग में दुकानदारों के अतिक्रमण किया है।