लखीसराय: रतनपुर के पास बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
रतनपुर के समीप शुक्रवार 4 बजे एक बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जहां एक ही बाइक पर सवार एक महिला, एक पुरुष तथा एक छोटी बच्ची भी बुरी तरह घायल हो गई। जिसे स्थानीय के सहयोग से इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में फंटूस कुमार,पूनम कुमारी तथा बच्ची विशाखा सामिल है।घायल पूनम ने बताया कि मैं अपने नंदोसी के साथ बाइक पर सवार हो बिहटा से साम्भो जा रही थी।