खगड़िया: खगड़िया अंडर-16 टीम घोषित, अनिकेत कुमार बने कप्तान
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-16 वन डे ट्रॉफी के लिए खगड़िया जिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज कुमार ने बुधवार की दोपहर दो बजे दी। उन्होंने बताया कि टीम की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज अनिकेत कुमार को सौंपी गई है। चयनित टीम में अमन दिनेश कुमार, उत्पलकांत ठाकुर, युवराज रस्तोगी, आदित्य सिंह, मो.