मवाना: गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओं ने मखदुमपुर घाट एवं कुड़ी झाल पर आस्था की डुबकी लगाई, मन्नतें मांगी, पुलिस बल रहा मौजूद
Mawana, Meerut | May 25, 2026 सोमवार को सुबह 10:00 से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक मखदुमपुर घाट समेत मवाना की कुड़ी झाल पर गंगा दशहरे के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही । श्रद्धालुओं ने जहां आस्था की डुबकी लगाई वही परिवार में सुख शांति के लिए मन्नतें मांगी । इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने जमकर डीजे की धुन पर नित्य किया तो सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल भी मौजूद रहा।