अरवल: भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक , जनसंघर्ष तेज करने और संगठन विस्तार पर भाकपा माले का जोर
Arwal, Arwal | Jun 13, 2026 भादसी पंचायत में शनिवार को भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक जिला सचिव जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय कमेटी के सर्कुलर पर चर्चा करते हुए पूर्व विधायक कॉ. महानंद सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी, लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमलों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसंघर्ष तेज करने की आवश्यकता बताई।