भोगांव: मलिकपुर गौशाला में तड़पते गोवंश को कौवों ने नोचा, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
एलाऊ क्षेत्र के मलिकपुर स्थित गौशाला में रविवार को अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में बीमार और असहाय गोवंशों की उचित देखभाल नहीं हो रही है। एक गंभीर रूप से बीमार गोवंश को कौवों द्वारा नोचे जाने की घटना सामने आने के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया।