जानसठ: थाना मीरापुर पुलिस ने दबिश के दौरान दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ तमंचा, कारतूस और चोरी का माल
थाना मीरापुर पुलिस ने दबिश के दौरान बुधवार शाम 4:00 बजे के करीब दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी का माल और तमंचा कारतूस बरामद किया गया, शातिर चोर आस मोहम्मद और शाहरुख के कब्जे से लगभग ₹20000 कीमत का चोरी का माल और तमंचा कारतूस बरामद करते हुए संबंधीत धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है