बालोद: 5 जून तक चलेगा स्वच्छ गांव, स्वच्छ जलवायु पखवाड़ा, घर-घर स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगी स्वच्छाग्राही दीदियां
Balod, Balod | Jun 2, 2026 स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले में 5 जून तक ‘स्वच्छ गांव, स्वच्छ जलवायु पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। पखवाड़े के दौरान गांवों में विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।