मड़ियाहू: पदुमपुर गांव में 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू, वन विभाग ने उसे सुरक्षित पकड़ा
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के पदुमपुर गांव में सोमवार की सुबह करीब 8 बजे उस समय दहशत फैल गई जब एक घर में करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। यह अजगर राहुल मिश्रा के घर की सीढ़ियों पर देखा गया, जिससे परिजन और आसपास के ग्रामीण घबरा गए।