इस वर्ष रानीगंज प्रखंड क्षेत्र मे आम के बगीचों में लगे घने मंजर को देखकर किसानों के चेहरे पर अलग ही चमक थी। गांव-देहात के बागानों में आम के पेड़ मंजरों से लदे हुए थे और किसानों को पूरा भरोसा था कि इस बार आम की बंपर पैदावार होगी। कई किसानों ने पहले से ही व्यापारियों से अच्छी कमाई की उम्मीद में बगीचों की देखभाल बढ़ा दी थी।