सूरजपुर: ग्राफ्टेड पौधों की आधुनिक खेती से अब बिहान की दीदियाँ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा रही हैं
ग्राफ्टेड पौधों की आधुनिक खेती से अब बिहान की दीदियाँ आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान और प्रदान संस्था के सहयोग से उमंग महिला क्लस्टर संगठन की दीदियों को आधुनिक सब्जी खेती का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। कसलगिरि, झांसी और पोड़ीपा में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान टमाट