जलालाबाद: गांव नगरिया बुजुर्ग में दबंग ने महिला के खेत में लगाए गए यूकेलिप्टस के पेड़ उखाड़ कर फेके
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव नगरिया बुजुर्ग निवासी विधवा महिला मालती ने थाने में आज प्रार्थना पत्र देकर बताया उसने अपने खेत में मेड के किनारे दो दिन पहले यूकेलिप्टस 30 पेड़ लगाए थे।आज सवेरे तड़के उनके गांव के ही खेत के पड़ोसी भूरे पुत्र बुधपाल ने उनके पेड़ उखड़ कर फेंक दिए. जब महिला ने शिकायत की तो वह मारने पीटने पर आमादा हो गया।