जलालाबाद: हुल्लापुर में महिला की जमीन पर दबंगो ने किया कब्जा महिला ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव हुल्लापुर निवासी महिला सदन्ना देवी व उसके पुत्र फन्नू ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेज कर बताया बताया कि उनका गाटा संख्या 471 खेत है. इसका एक हिस्सा जयप्रकाश पुत्र नैपाल ने फर्जी बैनामा करके 14 डेसिमल खेत सरोज कुमारी के हाथ बिक्री कर दिया.जिसकी उन्हें जानकारी भी नहीं हुई.