कुकड़ू: कुकड़ू में जंगली हाथी का तांडव, 50 वर्षीय व्यक्ति को पटक कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते रविवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक घटना में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को पटककर मार डाला. इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है.मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कुकड़ू गांव निवासी मुनि राम गोराई (50 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना कुकड़ू प्रखंड के निचे क्षेत्र के सम