बांके बाज़ार: रौशनगंज थाने की पुलिस ने सकड़िहा गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को किया गिरफ्तार
रौशनगंज थाने के पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के सकड़िहा गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। रौशनगंज थाना अध्यक्ष अन्नू राजा ने गुरुवार को दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शेरघाटी कोर्ट से सकड़िहा गांव निवासी सतन भुईया के पुत्र पिंटू भुईया के नाम पर वारंट जारी किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर सकड़िहा गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।