जांजगीर: जांजगीर में 21 अप्रैल को विश्व शांति के लिए होगा 501 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और जलाभिषेक: अभिषेक शर्मा
आज शनिवार शाम 4 बजे के करीबन मिली जानकारी के अनुसार, राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी 21 अप्रैल को जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को एक हॉटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर इस धार्मिक कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।