धरहरा: धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर जसीडीह गांव में 8 वर्षीय एक बालक की मौत सर्प दंश से हो गई ।
धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर जसीडीह गांव में 8 वर्षीय एक बालक की मौत सर्पदंश से हो गई। मृतक अरविंद बिंद का पुत्र बलवीर कुमार था जानकारी के अनुसार विद्यालय से पढ़कर आने पर घर में स्कूल बैग रखने के लिए अनाज के बोरा के पास झुका उसी दौरान बालक को विषैले सर्प ने डस लिया। इलाज के लिए बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा लाया गया।