धरहरा: धरहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से बाल बाल बचा एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति ।
दरअसल मामला क्यूल जमालपुर रेलखंड स्थित धरहरा रेलवे स्टेशन से है जहां एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति डाउन ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन की चपेट में आने से बाल बाल बचा वहीं जख्मी और मूर्छित होकर गिर गया। जिसे यात्रियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के सहायता से बचाया गया और जख्मी अवस्था में से रेलवे पटरी से उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा भेजा गया।