चंदौली: बनौली खुर्द में रेलवे ओवरब्रिज ढहा, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने डबल इंजन सरकार को आड़े हाथों लिया
चंदौली के बनौली खुर्द में गया–हावड़ा रेलवे रूट पर बन रहा ओवरब्रिज ढलाई के दौरान स्लैब ढह गया, जिससे एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की।