पंचायत के तत्वाधान में मंगलवार दोपहर एक बजे पटरियों पर किये गये अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की शुरूआत की गयी। पहले दिन पटरियों पर किये गये हल्के अतिक्रमण को हटाते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी गयी है। नायब तहसीलदार पंकज वर्मा की अगुवाई में निकले लेखपालों और नगर पंचायत कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने पटरी पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को साफ चेतावनी दिया।