खातेगांव: खातेगांव वन प्राणी अभिरक्षक जगदीश बिश्नोई ने अपनी जान पर खेल कर घायल हिरण की जान बचाई
शुक्रवार दोपहर 11 बजे वन प्राणी अभिरक्षक जगदीश बिश्नोई ने शिकारी कुत्तों के चंगुल से घायल हिरण को बचाकर समय पर अस्पताल भिजवाया जिससे उसकी जान बच गई जिस समय जगदीश बिश्नोई खेत से गुजर रहे थे उस दौरान शिकारी कुत्तों ने हिरण को घेर लिया था वह अपनी जान बचाने के लिए भागी तो तार फेंसिंग में फस गया उन्होंने तत्काल अपनी जान पर खेल कर हिरण को शिकारी कुत्तों से बचाया